Tuesday , August 4 2026
Breaking News

गोरखपुर: भयानक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Share this

लखनऊ। प्रदेश के गोरखपुर जनपद में आज सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोरखपुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।

गौरतलब है कि यह सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने के कारण हुई। पुलिस के सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरी। जहां कार में सवार 6 लोगों की तत्काल मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के चंवरिया के रहने वाले मुनेश्वर शर्मा के परिवार के रूप में हुई है। उनकी बड़ी बेटी की शादी मालहनपर के पास परसा में हुई है। उसकी तबियत खराब है। उसी को देखने पूरे परिवार के साथ मुनेश्वर शर्मा सेंट्रो कार (MH 02 MA 8466) से परसा गए थे। देर रात वापस लौटते समय गाड़ी पेड़ से टकरा कर पलट गई।

बताया जाता है कि कार सवार मुनेश्वर शर्मा 65 वर्ष, मुनेश्वर की पत्नी माधुरी, मुनेश्वर के भाई दिलीप की बेटियां तान्या 12 वर्ष और हर्षिता 8 वर्ष, भतीजा राकेश 25 वर्ष, मुनेश्वर के बेटे पंकज 20 वर्ष की मौत हो गई। मुनेश्वर के भाई दिलीप शर्मा 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के घर में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »