Thursday , August 6 2026
Breaking News

आजमगढ़: सनकी दरिंदे ने महज फोन नम्बर न देने पर किशोरी को जिंदा जलाया

Share this

लखनऊ।  बड़ी अजब विडम्बना है कि मां-बाप भला अपनी बेटियों को कैसे बचायें जब विक्षिप्त मानसिकता वाले अपराधी इस हद तक आ जायें और फोन नम्बर न देने पर घर में घुसकर किशोरी को जिंदा जला दे तो क्या कहा जाये और क्या किया जाये कुछ भी समझ नही आता है। बस इतना ही कहा जा सकता है कि ऐसी विक्षिप्त मानसिकता वालों पर रखी जाये बखूबी नजर ताकि उनके कुछ करने से पहले उनका इलाज हो सके और फिर कोई परिवार यूं न रो सके। क्योंकि ऐसा ही एक खौफनाक मामला प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में सामने आया है।

गौरतलब है कि  प्रदेश में एकतरफा प्यार का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां आजमगढ़ में एक युवक ने एक तरफा प्यार में गांव की एक दलित लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया। वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

घायल लड़की को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि युवती 95% जल गई है। इस वजह से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। साथ ही गांव वालों की धुनाई से घायल हुए आरोपी युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में कई थानों की फोर्स पहुंची है।

दरअसल वारदात आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव की है। यहां पश्चिम बस्ती में हरिलाल अपनी पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते हैं। देर शाम जब घर के सभी लोग बाहर थे, तब उनकी सबसे छोटी 16 साल की बेटी दीपा अचानक आग लगी हुई चीखते हुए घर के बाहर भागी। उसके पीछे से गांव का ही रहने वाला शफी भी बदहवास हालत में बाहर निकला। तब मां के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक, युवक कई दिनों से युवती को परेशान कर रहा था और उसका नंबर मांग रहा था। जब लड़की ने नंबर नहीं दिया तो आरोपी मौका देखकर उसके घर में घुस गया। आरोपी यहां युवती से जबरन उसका मोबाइल छीनने लगा, जब लड़की ने उसका विरोध किया तो उसने लड़की पर तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »