Thursday , August 6 2026
Breaking News

जिन्हें है शरीयत की जरूरत, वे पाकिस्तान चले जाएं: साक्षी महाराज

Share this

लखनऊ। देश में शरीयत कानून की मांग दिन-ब-दिन विवाद का रूप धारण करती जा रही है। हालांकि फिलहाल ये विवाद मामूली तौर पर है और इसके विरोध का स्तर सीमित है लेकिन अगर हालात ऐसे ही रहे तो इसे तूल पकड़ने में देर नही लगेगी। जानकारों के अनुसार वक्त रहते ही इसे बखूबी सुलटा लेना चाहिए इससे पहले कि देर हो जाऐ।

गौरतलब है कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा कहा गया था कि अगर शरीयत कानून को इजाजत मिली तो वो भी भगवा कानून की सरकार से मांग करेगें वहीं अब साक्षी महाराज ने उन्नाव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, देश की व्यवस्था देश के संविधान से चलेगी। इसलिए जिन्हें शरीयत की आवश्यकता हो, वे पाकिस्तान चले जाएं।

इतना ही नही इसके साथ ही साक्षी महाराज ने ये भी कहा कि इस देश में शरीयत की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को भारतीय संविधान में भरोसा नहीं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। ऐसा नही कि यह पहला मौका है जब साक्षी महाराज में ऐसा बयान दिया हो, इससे पहले भी वह विवादित बयान देते रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »