Thursday , August 6 2026
Breaking News

राहुल बोले- PM इस मुद्दे पर डिबेट कर लें मेरी एक भी बात का जवाब नही दे पाऐंगे

Share this

बंगलूरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वैसे तो तमाम मुद्दों को लेकर PM मोदी पर हमलावर हैं लेकिन खासकर राफेल डील को लेकर वह कुछ ज्यादा ही तीखे प्रहार कर रहे हैं इसी क्रम में एक बार फिर राफेल मामले को लेकर राहुल ने PM मोदी को खुली चुनौती दी है कि बस एक बार मुझसे डिबेट कर लें तय मानिए कि वो मेरी एक भी बात का जवाब नही दे पायेगें।

गौरतलब है कि राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को चुनौती दी है। राहुल ने कहा कि राफेल डील करके पीएम मोदी ने देश के साथ धोखा किया है। मैं उनसे इस मुद्दे पर डिबेट करना चाहता हूं। एक तरफ मुझे खड़ा कर दीजिए दूसरी तरफ मोदी को जितनी देर तक मुझसे डिबेट करना चाहें तब तक मुझसे डिबेट कर सकते हैं। वो मेरे सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन अब कहते हैं पकोड़े बनाओ। अब कह रहे हैं हम आपको गैस नहीं देंगे गैस भी आपको नाले में से निकाल कर कूकर में डालनी पड़ेगी। उन्होंने कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग कर्नाटक में घर घर जाइए और पीएम मोदी के झूठ का पर्दाफाश किजिए। साथ ही बताइए कि उन्होंने कैसे राफेल डील पर देश के साथ धोखा किया है।

इतना ही नही इसके साथ ही इस दौरान उन्होने कहा कि हमने चुनावों में वादा किया था कि सरकार में आएंगे तो लोन माफ कर देंगे और वादे के तहत कर्नाटक के किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया। उन्होंने कहा कि हम झूठ नहीं बोलते हैं हमने जो कहा वो करके दिखा दिया है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश प्रशासन पर दो आदिवासी महिलाओं को अवैध तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाया और पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस विषय को गंभीरता से उठाएं।

इसके अलावा गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अपने मौलिक वन अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली, आदिवासी समाज की सुकारो और किस्मतिया को उत्तरप्रदेश में अवैध तरीके से हिरासत में रखे जाने से काफी चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि मैं उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से ये आग्रह करता हूं कि वो इस विषय को वहां गंभीरता से उठाएं।

ज्ञात हो कि मीडिया में आई कुछ खबरों के मुताबिक, सोनभद्र जिले में वन अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली दो आदिवासी महिलाओं सुकारो गोंड और किस्मतिया गोंड का पिछले दिनों से कुछ पता नहीं है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »