Thursday , August 6 2026
Breaking News

शाह के हाथ से तिरंगा क्या फिसला, कांग्रेस के मुंह से बखूबी ये निकला

Share this

नई दिल्ली। भाजपा के लिए पिछले काफी समय से संकेत अच्छे नजर नही आ रहे हैं हाल के कर्नाटक चुनाव के दौरान जहां अमित शाह की जुबान कई बार फिसली वहीं अब आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हाथ से झंडा क्या फिसला कि मौके का फायदा उठाते हुए कांग्रेस के मुह से निकला जो झंडा नही सम्हाल सकते वो देश क्या सम्हालेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। दरअसल पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया।

इतना ही नही कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ उसने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »