Thursday , August 6 2026
Breaking News

कलयुगी गुरू ने 25 छात्राओं के साथ ऐसा कुछ किया कि रिश्ता ही कलंकित कर दिया

Share this

लखनऊ। प्रदेश के जनपद आजमगढ़ में एक कलयुगी गुरू ने गुरू शिष्य के रिश्ते की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। दरअसल एक कॉलेज के गणित शिक्षक ने कालेज के बाहर अपने कोचिंग सेंटर में 25 से ज्यादा छात्राओं को प्रेम जाल में फांसकर उनका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैक मेल करने लगा। इसकी जानकारी होने पर कुछ छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता करते हुए शिक्षक का वीडियो बनाकर रविवार को वायरल कर दिया। पुलिस ने शिक्षक के विरुद्ध कर लिया है लेकिन उक्त आरोपी फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद आजमगढ़ में रानी की सराय पुलिस के मुताबिक जमालपुर बेलखेड़ा आवंक सिरसाल गांव निवासी चंद्रशेखर यादव रानी की सराय कस्बे के पास स्थित शेष रहमत इंटर कॉलेज में गणित का अध्यापक था। वह कालेज के बाहर किराए के कमरे में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को अपनी कोचिंग में भी पढ़ाता था। वहीं वो शाम पांच बजे कोचिंग बंद कर देता एक-दो छात्राओं को टिप्स देने के बहाने रोक लेता और उनसे अश्लील हरकत करके वीडियो बना लेता था। इसके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।

 शेख रहमत इंटर कॉलेज के प्रबंधक इसरार अहमद का कहना है कि चंद्रशेखर यादव हमारे कॉलेज में गणित का अध्यापक था। वह कोचिंग भी चलाता था। उसकी हरकतों की जानकारी होने पर उसे कॉलेज से निकाल दिया गया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है। जांच में पता चला है कि चंद्रशेखर ने 25 से अधिक लड़कियों के साथ ऐसी हरकत की है। छात्राओं के मुताबिक सभी शिक्षक की हरकत से परेशान थीं, लेकिन वीडियो की वजह से बोल नहीं पाती थीं। हालांकि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शिक्षक चंद्रशेखर यादव फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »