Thursday , August 6 2026
Breaking News

विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का दिल की बीमारी से निधन

Share this

मुंबई! विनोद खन्ना की पहली पत्नी गीतांजलि का निधन हो गया. वे 70 साल की थी. जिस वक्त गीतांजलि का निधन हुआ उस व क्त वे महाराष्ट्र के मांडवा स्थित अपने फॉर्महाउस पर थी. उनके निधन की असली वजह क्या है, इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है. खबर में बताया गया है कि गीतांजलि पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं. फार्महाउस में गीतांजलि और उनके दोनों बेटे अक्षय और राहुल आते-जाते रहते थे.

गीतांजलि और अक्षय शनिवार की सुबह 11 बजे यहां आए थे. दोपहर में गीतांजलि ने बेचैनी की शिकायत की. इसके बाद उन्हें एक लोकल डॉक्टर को दिखाया गया जिन्होंने उन्हें कुछ दवाइयां लेने के लिए कहा. सूत्रों के मुताबिक, दवाइयां लेने के बाद गीतांजलि सो गईं. रात में 9 से 10 के बीच जब अक्षय ने चेक किया तो उनकी मां का बॉडी टेम्प्रेचर लो हो रहा था. इसके बाद अक्षय ने राहुल को बुलाया और दोनों उन्हें लेकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गीतांजलि को मृत घोषित कर दिया.

गीतांजलि का अंतिम संस्कार रविवार सुबह हुआ. आखिरी बार गीतांजली को पति विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा के दौरान देखा गया था. आपको बता दें कि गीतांजलि और विनोद खन्ना बचपन के दोस्त थे और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी थी. दोनों 1971 में शादी कर ली. अपने कयिर के पीक पर विनोद खन्ना ओशो के भक्त बन गए थे और परिवार को छोड़कर ओशो की शरण में चले गए. जब वे लौटकर आए तो गीताजंलि ने उनसे तलाक लेने का फैसला कर लिया. दोनों शादी के 14 साल के बाद अलग हुए. 1990 में विनोद खन्ना ने कविता दफ्तारी से दूसरी शादी की थी, जिनसे एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »