Thursday , August 6 2026
Breaking News

मायावती ने दो राजनैतिक दलो को एक ही तराजू पर तौला, दोनों से दूरियां बनाई

Share this

लखनऊ! बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि भारत बंद के लिए भाजपा जिम्मेदार है। तेल की कीमतों पर सरकार का अड़ियल रवैया है, क्योंकि सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को नाराज नहीं करना चाहती। वहीं मायावती ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कांग्रेस की राह पर चल रही है। बीजेपी सरकार ने भी उन्हीं की तरह आर्थिक नीतियों को जारी रखा है। अपनी गलत नीतियों की वजह से उसे सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ी है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त है।

मायावती ने कहा कि जून 2010 को पेट्रोल-डीजल सरकार के नियंत्रण से मुक्त किया था। जिसकी वजह से दिन ब दिन दाम बढ़ते जा रहे हैं। बसपा का मानना है कि सरकार को पेट्रोल-डीजल अपने नियंत्रण में कर लेना चाहिए। यदि वह अपने नियंत्रण में नहीं कर सकती तो बढ़ते दामों पर नियंत्रण करें। उन्होंने कहा कि बसपा सर्वसमाज, गरीब, दलित सबकी हितैषी है।

बसपा प्रमुख ने कांग्रेस द्वारा बुलाए गए भारत बंद से दूरी पर भी सफाई देते हुए कहा कि उनकी पार्ट सर्वसमाज के गरीबों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के हितों की लड़ाई लडती है। उसके विरोध का तरीका भी अलग होता है। भारत बंद के दौरान कुछ राज्यों में हिंसा हुई। जिसका बसपा समर्थन नहीं करती। बसपा के विरोध से आम जनता को परेशानी नहीं होती। उन्होंने कहा कि बसपा सर्वसमाज, गरीब, दलित सबकी हितैषी है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »