Thursday , August 6 2026
Breaking News

खस्ताहाल बस में धक्का लगाना पड़ा भारी, 7 की हुई मौत दो की जिंदगी के लिए जंग जारी

Share this

लखनऊ। प्रदेश के जनपद बस्ती में आज सुबह रोडवेज बस की खस्ता हालत के चलते तकरीबन आधा दर्जन यात्रिओं को अपनी जान गंवानी पड़ी।  दरअसल छावनी क्षेत्र में आज सुबह एक रोडवेज बस को धक्का लगाते वक्त एक ट्रक की चपेट में आने से सात यात्रियों की मौत हो गई और दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही प्रयाग डिपो की एक बस जिले के छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर रुकी थी। वहीं इस दौरान यात्रियों के जलपान करने के बाद जब बस को चालू करने की कोशिश की गई तो वह चालू नहीं हो सकी। जिस पर कुछ यात्रियों ने नीचे उतर कर बस में धक्का लगाने की कोशिश की।

वहीं इस बीच बगल से गुजर रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनमें से नौ यात्रियों को कुचल डाला। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फैजाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

दर्दनाक हादसे लोगों की मृत्यु पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »