Tuesday , April 23 2024
Breaking News

#MeToo का बढ़ता बवाल, उठाये गए कुछ यूं सवाल

Share this

नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन अमेरिका के बाद अब भारत में अपना असर दिखा रहा है जिसके चलते “गड़े मुर्दों” की तरह एक के बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। तमाम नामचीन हस्तियों की जान हलक में अटक गई है। वहीं इन सबके बीच अब इसको लेकर धीरे-धीरे कुछ और भी पक्ष सामने आने लगे हैं।

दरअसल इस मामले में जहां आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ उन्हें 15 साल तक चुप नहीं रहना चाहिए था। वहीं मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने एक विवादित बयान दिया है।

गौरतलब है कि #MeToo कैंपेन में पूर्व पत्रकार और विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर का नाम आने के बाद कोई भी आधिकारिक बयान बीजेपी की ओर से नहीं आया है। इस मामले पर न तो एमजे अकबर ने कोई सफाई दी है न ही भाजपा की ओर से किसी ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।

लेकिन इसी बीच मध्य प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने एमजे अकबर पर सफाई देने के बजाय आरोप लगाने वाली महिला पत्रकारों पर ही आरोप लगा दिए।

उन्होंने कहा कि जिन महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं वह इतनी मासूम नहीं है कि कोई उनका फायदा उठा सके। एमजे अकबर के सवाल पर उन्होंने कहा कि एमजे अकबर एक पत्रकार रह चुके हैं। आरोप लगाने वाली महिलाएं भी पत्रकार हैं। ऐसे में अगर आरोप सही हैं तो इसमें किसी एक की नहीं दोनों की गलती है।

जबकि वहीं आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जिनके साथ गलत हुआ उन्हें 15 साल तक चुप नहीं रहना चाहिए था। उन्हें उस समय शिकायत करनी चाहिए थी। 10-15 साल के बाद शिकायत उचित नहीं है। पुरुषों के खिलाफ शिकायत में ध्यान दिया जाना चाहिए।

इसी प्रकार से बिग बॉस सीजन 11 की विजेता रही शिल्पा शिंदे ने देशभर में चल रहे मीटू अभियान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिल्पा शिंदे ने Zoom.TV को दिए इंटरव्यू में मीटू अभियान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। शिल्पा शिंदे ने आज देशभर में मीटू कैंपेन के तहत अपने साथ हुई दास्तान को शेयर करने वाली महिलाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। शिल्पा का कहना है कि जो मीटू कैंपेन चल रहा है ये सब बकवास है। शिल्पा आगो कहती हैं कि जिस समय आपको बोलना चाहिए था उस समय आपने बोला नहीं। अब बोल कर क्या फायदा। शिल्पा कहती हैं जब होता है तभी बोलो, बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं।

Share this
Translate »