Saturday , April 20 2024
Breaking News

करवाचौथ पर मेहंदी लगवाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

Share this

सुहागनों का सबसे पसंदीदा त्यौहार करवाचौथ जल्द ही आने वाला है। कुछ महिलाएं करवाचौथ से एक दिन पहले तो कुछ उसी दिन सुबह मेहंदी लगवाती हैं। ऐसा माना जाता है कि गहरी रची मेहंदी पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होती है लेकिन लाख कोशिश करने के बावजूद भी कई बार मेहंदी का रंग फीका रह जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिसे ध्यान में रखने से पिया के नाम की मेहंदी का रंग गहरा रचेगा। तो चलिए जानते हैं मेहंदी लगाने के कुछ टिप्स।

मेहंदी लगाने से पहले ध्यान रखें ये बात
-मेहंदी लगवाने से एक दिन पहले मेनिक्योर करवाएं।
-मेहंदी लगाने से पहले हाथों-पैरों को अच्छी तरह साफ करें।
-हाथों-पैरों पर किसी तरह की क्रीम न लगाएं।
-नीलगिरी का तेल लगाकर मेहंदी लगवाएं। इससे हाथों में अच्छी खूशबू आती है और मेहंदी का रंग गहरा रचता है।

मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें ये जरुरी बातें
मेहंदी लगवाने से पहले ही आप डिजाइन फाइनल कर लें। ऐसे करने से आपको लगवाते समय कंफ्यूजन नहीं होगी। साथ ही मेहंदी लगवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप धूप में न बैठी हो। वैसे कोशिश करें कि आप रात को ही मेहंदी लगवाएं। इसके अलावा मेहंदी सुखाने के लिए पंखे या किसी और चीज का इस्तेमाल न करें।

मेहंदी लगाने का सही समय क्या है?
अक्सर महिलाएं फ्री होकर रात को सोने से पहले मेहंदी लगवाती है लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। इतना नहीं, सुबह के समय मेहंदी लगवाने से भी उसका रंग गहरा नहीं रचता। ऐसे में बेहतर होगा कि करवाचौथ से 2 दिन पहले मेहंदी लगवाएं। अगर आपके पास समय नहीं है तो आप सोने से करीब 3-4 घंटे पहले मेहंदी लगवाएं। इससे मेहंदी का रंग गहरा आएगा।

मेहंदी लगाने के बाद ध्यान रखें ये बात
1. नींबू और चीनी का घोल
जब मेहंदी सूखने लगे तो उसपर नींबू और चीनी का घोल बनाकर लगाएं। इससे मेहंदी ज्यादा देर तक चिपकी रहेगी और उसका रंग भी गहरा होगा।

2. लौंग का धुआं
मेहंदी का रंग डार्क करने के लिए लौंग को तवे पर भून लें। फिर उसके घुएं की भाप लें।

3. सरसों का तेल लगाएं
जब आपको मेहंदी हटानी तो आधा घंटा पहले हाथों पर सरसों का तेल लगा लें। इससे न सिर्फ मेहंदी आराम से निकलेगी बल्कि वह ज्यादा समय तक डार्क भी रहेगी।

4. पेट्रोलियम जेली
अगर पानी में हाथ चले जाएं तो उन्हें रगड़े नहीं बल्कि हल्के हाथों से साफ करके पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे मेहंदी का रंग ज्यादा समय तक टिका रहेगा।

5. विक्स लगाए
रात को सोने से पहले हाथों में विक्स लगा लें। इससे हाथों में गर्माहट रहेगी, जिससे मेहंदी का रंग डार्क होगा।

Share this
Translate »