Thursday , August 6 2026
Breaking News

भाजपा संसदीय दल की बैठक में राम मंदिर के मुदृदे पर बोले राजनाथ धैर्य रखें

Share this

नई दिल्ली। बरसों से चला आ रहा राम मंदिर मुद्दा अब भाजपा के गले की फांस बनता जा रहा है क्योंकि आज भाजपा संसदीय दल की बैठक में कई सांसदों ने राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्सुकता खुलकर सामने आई। जिस पर बैठक में मौजूद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि ऐसा तो सभी चाहते हैं इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। बैठक में भाजपा संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मौजूद नहीं थे ।

बताया जाता है कि दरअसल उत्तर प्रदेश से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और हरिनारायण राजभर एवं कुछ अन्य सांसदों ने इस विषय को तब उठाया जब गृह मंत्री राजनाथ सिंह पार्टी सांसदों को संबोधित कर रहे थे। जिस पर सिंह ने कहा कि यह सभी की इच्छा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और वे धैर्य रखें । उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समेत कुछ हिन्दुवादी संगठन राम मंदिर के जल्द निर्माण की वकालत कर रहे हैं । आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इसके लिये कानून बनाने पर जोर दिया है ।

अगर सूत्रों की मानें तो वैसे तो भाजपा का मानना है कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए लेकिन उसने इस उद्देश्य के लिये कानून लाने पर उसने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि विपक्ष में ऐसा कोई नेता नहीं है जिसकी लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समान हो । उन्होंने पार्टी सांसदों से 2019 लोकसभा चुनाव में जीत के लिये काम करने को कहा ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »