Thursday , August 6 2026
Breaking News

दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें कर पार, 72 साल की विकलांग वृद्धा को बनाया शिकार

Share this

डेस्क। देश और प्रदेश सभी जगह मौजूदा वक्त में मानसिक रूप से विक्षिप्त दरिंदों की भरमार सी हो चुकी है जिनमें हैवानियत जैसे कूट-कूट कर भरी हुई है। जिसकी बानगी है कि जब-तब मासूम बच्चियों से दरिंदगी के मामले सामने आना आम बात हो चली है। हद तो तब सामने आई जब एक दरिंदे ने तो सारी हदें ही पार कर एक 72 साल की विकलांग वृद्धा को अपनी दरिंदगी का शिकार बना डाला। वहीं इस दरिंदगी के चलते उस वृद्धा की अस्पताल में मौत भी हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जनपद कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर 72 वर्षीय अपाहिज वृद्धा से दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव के कारण वृद्धा की मौत हो गई। परिजन और मोहल्ले के लोगों ने पिटाई के बाद आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया।  72 वर्षीय वृद्ध महिला चलने-फिरने में असमर्थ थीं। वृद्धा के बेटे पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ जूही डिपो क्षेत्र में टिनशेड में रहते हैं, जबकि मां सामने स्थित दूसरे टीनशेड से बने एक कमरे में रहती थीं।

घअना के बाबत जानकारी देते हुए मृतक वृद्धा के बेटे ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे दो बेटियां दादी को धूप में बैठाने के लिए कमरे पर गईं तो कमरा अंदर से बंद था। जंगले से झांका तो अंदर पड़ोस में रहने वाला अमर (22) था। दोनों बेटियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। और शुरगुल की आवाज सुन नशे में धुत अमर दरवाजा खोलकर भागने लगा तो लोगों ने दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया।

वहीं बुरी तरह खून से लथपथ वृद्धा को गंभीर हालत में परिजन उर्सला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं पहले टाल मटोल कर रही पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के हंगामा करने पर रिपोर्ट दर्ज की और शव कब्जे में लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई। हालांकि आरोपित गिरफ्तार है, जिसके खिलाफ मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »