Thursday , August 6 2026
Breaking News

फिर आपसी कलह का असर पड़ा कुछ यूं एक परिवार पर कि पल में उजड़ गया एक घर

Share this

नई दिल्ली। घरेलू कलह का असर इस कदर हावी हो रहा है लोगों के सिर पर कि वो हद से गुजरने लगे हैं और छोटी छोटी बातों पर मरने लगे हैं। इसक क्रम में अब हरियाणा के रोहतक में बड़ी घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध हालात में दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। शव घर में ही पड़े मिले। वहीं युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। क्षेत्र के बहु अकबरपुर गांव में सोमवार की सुबह दंपती समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, बहु अकबरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप गांव के ही एचडी स्कूल की बस चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे संदीप का शव गांव में ही अपने घर में पंखे से फांसी पर लटका मिला। इसके अलावा मकान के दूसरे कमरे में संदीप की पत्नी ममता, उसकी 6 वर्षीय बेटी अनु तथा 3 वर्षीय बेटे गौरव का शव पड़ा हुआ था।

मृतक के भाई विकास ने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि भाई और भाभी ने आत्महत्या की। इससे पूर्व दोनों बच्चों की हत्या की गई। पुलिस सदर थाना एसएचओ मनजीत मोर का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आशंका जताई जा रही है कि बच्चों की हत्या करने के बाद दंपती ने आत्महत्या की है। ग्रामीणों ने हत्या की बात से इनकार किया है। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर संदीप ओर उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। यही कारण था कि करीब 2 साल पूर्व दोनों परिजनों से भी अलग हो गए थे तथा इन दिनों अलग ही रह रहे थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »