Tuesday , April 23 2024
Breaking News

जन्म दिन पर मायावती ने बसपा-सपा गठबंधन को जीत दिलाने का गिफ्ट मांगा, भाजपा कांग्रेस पर साधा निशाना

Share this

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती मायावती ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित किया और कहा कि उनका यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ ही समय बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में बसपा-सपा गठबंधन को जीत दिलाने का गिफ्ट मांगा। साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र की नीतियों के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। दरअसल आज मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती का 63 साल की हो गईं। इस मौके पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जश्न का माहौल है।

इस दौरान जहां मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। मोदी अपनी रैलियों में वादे कर रहे हैं, क्योंकि चुनाव करीब आ रहे हैं। उन्होंने भाजपा को अहंकारी और वादाखिलाफी करने वाली पार्टी बताया। किसान, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग सबसे ज्यादा दुखी है। इसकी एक वजह केंद्र सरकार है।

जबकि एक बार फिर उन्होंने कहा कि देश में सबसे अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस एंड कंपनी को भी सबक सिखाने की जरूरत है। देश की आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा की सरकार के राज में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। किसान, गरीब, दलित व अन्य पिछड़े वर्ग का सही से विकास नहीं हुआ, जिससे दुखी होकर ही हमें इनके हितों के लिए पार्टी बनानी पड़ी थी। अब आम जनता कांग्रेस के बाद भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।

जबकि वहीं सामान्य वर्ग के गरीबों को दस फीसद आरक्षण पर मायावती ने कहा कि मुसलमानों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने जहां अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई जांच को गलत बताया। वहीं कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस को नसीहत दी। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरकारों पर उंगली उठनी शुरू हो गई है। किसानों की कर्जमाफी के लिए एक राष्ट्रनीति बनाने की जरूरत।

Share this
Translate »