Thursday , August 6 2026
Breaking News

वन्दे एक्सप्रेस फिर एक बार, पथराव का हुई शिकार

Share this

नई दिल्ली। हाल के कुछ समय से ट्रेनों पर जारी पथराव के क्रम म्रें एक बार फिर वन्दे एक्सप्रेस इसका शिकार बनी। दरअसल वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वन्दे एक्सप्रेस एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गयी जिससे उसके ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को नुकसान पहुंचा।

हालांकि इस बाबत जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया और इससे नाराज लोगों ने उसपर पत्थराव किया जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसकी चपेट में आ गया। वहीं सीपीआरओ ने कहा, ‘पत्थर के टुकड़े ड्राइवर की विंडस्क्रीन और कोच संख्या सी4, सी6, सी7, सी8 और सी13 के बाहरी सीसे और सी12 के दो सीसे के पैनलों पर लगे।

जबकि ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों ने क्षति का आकलन किया और पाया कि ट्रेन अपनी आगे की यात्रा के लिए बिलकुल ठीक है। उसमें कहा गया है, ऐसे में ट्रेन ने अपने गंतव्य के लिए सामान्य गति से यात्रा जारी रखी। ट्रेन अपने गंतव्य नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजकर पांच मिनट पर पहुंची।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »