Thursday , August 6 2026
Breaking News

जो बातें लोग पहले नामुमकिन समझते थे, उन्हें मुमकिन कर रही है सरकार: PM मोदी

Share this

नई दिल्ली। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये नया भारत है। इसमें केंद्र सरकार जितना पैसा किसान के लिए भेजती है, वो पूरा पैसा उसके खाते में पहुंचता है। अब वो दिन गए जब सरकार 100 पैसा भेजती थी, तो बीच में 85 पैसा दलाल और बिचौलिए खा जाते थे। इस योजना को भी फूल प्रूफ बनाया गया है, ताकि किसान का अधिकार कोई छीन न सके।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत कर दी है। इसके तहत देश के एक करोड़ से अधिक छोटे किसानों के बैंक खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त डाल दी गई। उन्होंने कहा कि पहले अटल जी की सरकार में आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बना था। नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया था। अब फिर भाजपा सरकार ने मछली पालन से जुड़े लोगों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही कहा कि जो बातें लोग पहले नामुमकिन समझते थे, उन्हें मुमकिन कर रही है। पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार द्वारा दो चरणों में 17 करोड़ से ज्यादा सॉयल हेल्थ कार्ड दिए जा चुके हैं। यूरिया की 100% नीम कोटिंग का फैसला लेकर हमने खाद का दुरुपयोग रोका है। अब मेरे किसान भाई, किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए 1 लाख 60 हजार रुपए तक का कर्ज, बिना बैंक गारंटी ले पाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने MSP पर किसानों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया। रबी और खरीफ की 22 फसलों का समर्थन मूल्य लागत का 50% से अधिक तय किया गया है। मौसम की मार से किसानों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ही करीब-करीब एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इतनी बड़ी राशि हम लगा रहे हैं ताकि देश में जो सिंचाई परियोजनाएं 30-40 साल से लटकी हुई थीं, उन्हें पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हम जो योजना लाये हैं, उसके अंतर्गत हर वर्ष 75 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा होगा। जबकि महामिलावटी लोगों ने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में मात्र 53 हजार करोड़ रुपये का किसानों का ऋण माफ किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन किसानों को आज पहली किश्त नहीं मिली है, उन्हें आने वाले हफ्तों में पहली किश्त की राशि मिल जाएगी। हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से कोशिश कर रही है कि किसानों को वो हर संसाधन दिए जाएं, जिससे वो साल 2022 तक अपनी आय को दोगुना कर सकें।

पीएम मोदी ने कहा कि ये तो अभी शुरुआत है, इस योजना के तहत हर साल 75 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधा पहुंचने वाले हैं। अब तक देश के 1 करोड़ 1 लाख किसानों के बैंक खातों में इस योजना की पहली किश्त ट्रांसफर करने का सौभाग्य मुझे मिला है। इन किसानों को 2 हजार 21 करोड़ रुपए अभी ट्रांसफर किए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि करोड़ों पशुपालकों, दूध के व्यवसाय से जुड़े किसान परिवारों और मत्स्य पालन और उसके व्यवसाय से जुड़े बहन-भाइयों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से जुड़ने के लिए बहुत-बहुत बधाई। पीएम किसान योजना के लॉन्च होने के बाद एक करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में दो दो हजार रुपये की राशि पहुंचनी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »