Saturday , April 20 2024
Breaking News

कांग्रेस के गढ़ में ही कांग्रेस विधायक का ऐसा कदम, बढ़ायेगा भाजपा का रूतबा और करेगा कांग्रेस का कम

Share this

लखनऊ। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही मायनों में देखते देखते ऐसी शख्सियत बनते जा रहे हैं कि जिनके मुरीद अब विरोधी भी हुए जा रहे हैं। जिसकी बानगी उनके जन्मदिन पर उस वक्त देखने को मिली जब देश के सबसे अहम सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले जनपद रायबरेली में कांग्रेस के ही विधायक द्वारा कुछ ऐसा किया गया। जिसकी चर्चा आज हर तरफ जोर शोर से जारी है।

दरअसल रायबरेली जिले में हरचंदपुर के कांग्रेसी विधायक राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर के जगमोहन ईश्वर महादेव मंदिर में सूर्य यज्ञ कराया। कांग्रेस विधायक के इस कदम से राजनीतिक हलकों में काफी सरगर्मी बढ़ गई है। पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह के छोटे भाई राकेश सिंह हरचंदपुर के कांग्रेसी विधायक है।

गौरतलब है कि आज विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने बाकायदा शहर में होर्डिंग लगाकर इसका प्रचार-प्रसार भी किया। इस होर्डिंग में पीएम मोदी की शान में काफी कसीदे भी पढ़े गए। उन्होंने शहर के जगमोहन ईश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सूर्य यज्ञ में प्रधानमंत्री लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना कामना भी की। विधायक द्वारा खुलेआम पीएम मोदी के लिए यज्ञ आयोजित किए जाने के बाद यहां राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा हो गई है।  

Share this
Translate »