Sunday , August 2 2026
Breaking News

स्वामी चिन्मयानन्द की दिक्कतों का बढ़ना जारी, पीड़िता की ऐसी धमकी पड़ सकती है और भी भारी

Share this

नई दिल्ली। भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानन्द की दिक्कतों का पल पल बढ़ना जारी है। दरअसल पीड़िता द्वारा स्वामी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कारवाई न किए जाने के चलते काफी तल्ख तेवर अख्तियार कर लिए हैं और धमकी दी है कि अगर जल्द ही स्वामी चिन्मयानन्द के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के साथ उनकी गिरफ्तारी नही की गई तो वह आत्महत्या कर लेगी।

गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण में धारा 164 के तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद भी चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज छात्रा का कहना है कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसआईटी भी उसे इस मामले में कुछ नहीं बता रही है। इसलिए वह और भी व्यथित है, इस बात की जानकारी छात्रा के पिता ने दी है। 

ज्ञात हो कि इससे पहले मंगलवार शाम छात्रा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस और एसआईटी के काम पर सवाल उठाया था। उसने कहा था कि पुलिस अब भी स्वामी चिन्मयानंद पर कार्रवाई नहीं कर रही है।  दरअसल आज बुधवार सुबह छात्रा अपने पिता व भाई के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंची। इस दौरान छात्रा के घर के बाहर कड़ा पहरा लगा हुआ है। 

इसके साथ ही छात्रा ने आरोप लगाया था कि अब एसआईटी के सदस्य भी उसके सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहे हैं। उसने मीडिया के माध्यम से एसआईटी से सवाल किया था कि आखिर स्वामी चिन्मयानंद पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। साथ ही छात्रा ने यह भी कहा कि आखिर एसआईटी अब किस चीज का इंतजार कर रही है।

छात्रा ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद बच्चा बनकर बीमारी का नाटक कर रहे हैं। जबकि वहीं बीते सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के कोर्ट में धारा 164 के तहत आरोप लगाने वाली छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए गए थे। साढ़े चार घंटे तक छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए करीब 20 पेज में बयान दर्ज कराए थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »