Thursday , August 6 2026
Breaking News

देश में दो लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों का संख्या, अब तक 5394 लोगों की मौत

Share this

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. लॉकडाउन का पाँचवा चरण आज से शुरू हो रहा है, इस दौरान सरकार ने बहुत सी छूट दे दी है, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण में और वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं फिलहाल देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुंच चुका है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक 190,535 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 5,394 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि राहत की बात है कि अब तक इस बीमारी से 91,819 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 8392 नये मामले सामने आये हैं तथा 230 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 2286, गुजरात में 1038, दिल्ली में 473 लोगों की मौत हुई है. वहीं मध्य प्रदेश में 350, तमिलनाडु में 173, तेलंगाना में 82, आंध्र प्रदेश में 62, कर्नाटक में 51, उत्तर प्रदेश में 213, पंजाब में 45, पश्चिम बंगाल में 317, राजस्थान में 194, जम्मू-कश्मीर में 28, हरियाणा में 20, केरल में 9, झारखंड में 5, बिहार में 21, ओडिशा में 7, असम में 4, हिमाचल प्रदेश में 5, मेघालय में 1 व्यक्ति मौत हुई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »