Tuesday , August 4 2026
Breaking News

पच्चीस स्कूलों में पढ़ाकर धोखाधड़ी करने वाली शिक्षिका गिरफ्तार

Share this

एटा—कासगंज. पच्चीस स्कूलों में पढ़ाकर धोखाधडी से 13 महीने में कथित तौर पर एक करोड़Þ रुपये से अधिक वेतन लेने वाली एक स्कूल शिक्षिका को शनिवार कासगंज में गिरफ्तार कर लिया गया. मीडिया में उसकी धोखाधडी उजागर होने के बाद गिरफ्तारी के डर से शिक्षिका बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजलि अग्रवाल के कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपने गयी थी और उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने बताया कि बीएसए ने पुलिस को बुलाया और अनामिका शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया. बीएसए ने बताया कि जब कई पदों के लिए दस्तावेज लगाये जाने की बात सामने आयी तो अनामिका को नोटिस भेजा गया. वह कार्यालय में इस्तीफा सौंपने आयी थी. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि आरंभिक पूछताछ में अनामिका शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उसने एक लाख रुपये रिश्वत देकर नौकरी हासिल की थी. जब स्कूल शिक्षिका के 25 स्कूलों में पढ़ाने का मामला सामने आया, तो राज्य सरकार ने अपर निदेशक :बेसिक शिक्षा: को जांच करने के लिए कहा.

महानिदेशक :स्कूल शिक्षा: विजय करन आनंद ने पूर्व में बताया था कि एक महिला शिक्षिका का नाम सामने आया है लेकिन अब वह लापता है.

शिकायत के मुताबिक, अनामिका 25 स्कूलों में काम करती थी और उसने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक वेतन लिया. आरोप ये भी है कि उसने आंबेडकर नगर, बागपत, अलीगढ़, सहारनपुर, प्रयागराज और अन्य जगहों पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विज्ञान शिक्षिका के रूप में काम किया. कस्तूरबा स्कूलों में शिक्षक संविदा पर रखे जाते हैं और वे 30 हजार रुपये वेतन पाते हैं .

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »