Monday , August 3 2026
Breaking News

देश में कोरोना : अरुणाचल में अब कोरोना का एक भी केस नहीं, 72 हजार से ज्यादा मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर

Share this

नई दिल्ली. देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर आई है. अरुणाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां अब कोरोना का एक भी केस नहीं है. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना का नया मामला रिकॉर्ड नहीं किया गया. राज्य में अब तक कुल 16,836 लोग संक्रमित हो चुके हैं. 16,780 लोग रिकवर हुए और 56 की मौत हुई.

वहीं, एक्टिव केस के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है. यह फिलहाल 72,530 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बीते 15 दिन में यहां 36 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े हैं. केरल 50,510 एक्टिव केस के साथ दूसरे नंबर पर है.

23 राज्यों में एक्टिव केस बढ़े

पिछले 24 घंटे में 36 में से 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक्टिव केस बढ़े हैं. इसका मतलब है कि इन राज्यों में नए केस और जान गंवाने वालों की कुल संख्या से कम मरीज ठीक हुए हैं. महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन 8,623 नए केस आए 3,648 मरीज ठीक हुए और 51 संक्रमितों ने जान गंवाई. एक्टिव केस यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है.

24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

शनिवार को देश में 16,803 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. 11,707 लोग ठीक हुए और 112 की मौत हो गई. अब तक 1.11 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. 1.57 लाख की मौत हो चुकी है. 1.61 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »