Thursday , August 6 2026
Breaking News

अब मोम के बनेंगे विराट, शामिल होंगे इन महान खिलाड़ियों की सूची में

Share this

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर, कपिल देव और लियोनेल मेसी जैसे महान खिलाडिय़ों की सूची में शामिल होने वाले हैं।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव और अर्जेंटीना के महान फुटबॉल लियोनेल मेसी के बाद अब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की मोम की प्रतिमा दिल्ली के मैडम तुसाद म्युजियम की शोभा बढ़ाएगी।

हाल ही में विराट कोहली ने मैडम तुसाद टीम से मुलाकात की है। लंदन से विश्व विख्यात कलाकारों की एक टीम ने आकर उनका नाप लिया है।कोहली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बड़े फख्र की बात है। मैं मैडम तुसाद टीम को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे ऐसी जिंदगी भर साथ रहने वाली याद दी है।

कोहली का क्रिकेट करियर अभी तक शानदार रहा है। खेल प्रतिभा के दम पर उन्हें अर्जुन पुरस्कार, आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार और बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तीन पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीं भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »