Monday , August 3 2026
Breaking News

कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और CM योगी ने दी कारगिल शहीदों को विनम्र श्रध्दांजलि

Share this

नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के 19 साल पूरे होने पर आज पूरा देश ऐतिहासिक कारगिल विजय को याद कर रहा है। कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर है और ब्रिक्स में शामिल होने गए हैं। वहां से पीएम मोदी ने कारगिलों शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि दी है।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका से नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन समर्पित करते हैं। साथ ही देश के तमाम सैनिकों को शुभकामनाएं जो हमारे देश की सेवा में तैनात हैं। सैनिकों के कारण ही हमारे देश में सुरक्षा और शांति बनी है। देश के महान तथा साहसी सैनिकों को सलाम। इनके अलावा रक्षामंत्री ने भी श्रद्धासुमन समर्पित किया है।

वहीं इसके साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी और शहीदों को नमन करते हुए श्रध्दासुमन समर्पित किया है। साथ ही लिखा कि देश के महान एवं साहसी सैनिकों को सलाम, शत्-शत् नमन।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज शहीद स्मारक गोमती तट, लखनऊ में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कारगिल विजय की ऐतिहासिक गाथा लिखने वाले सैनिकों को सलाम। देश की आर्मी को नमन और वीरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक तरह से देश भर के तमाम आम-ओ-खास सभी ने कारगिल के शहीदों को याद कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजली भी दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »