Thursday , August 6 2026
Breaking News

जिन्होंने कभी अखिलेश को जिताने को गीत थे गाए, आज वो ही उनके खिलाफ मैदान में सामने आए

Share this

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम के तहत भाजपा ने आज अपनी 16वीं और बेहद ही अहम सूची जारी करी। इस सूची के बाद संभव है समाजवादी पार्टी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं क्योंकि अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने आजमगढ़ से मशहूर भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। निरहुआ ने 2017 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्वांचल में काफी मेहनत की थी और स्टेज से उनके पक्ष में जमकर गीत गाए थे।

गौरतलब है कि निरहुआ कुछ दिन पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। तभी से उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की चर्चा थी। दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ भोजपुरी गीतों के मशहूर गायक और एक्टर हैं। पूर्वांचल में इनके गाने काफी पसंद किए जाते हैं। यानि अब मुकाबला न सिर्फ काफी दिलचस्प होगा बल्कि काफी हद तक कांटे का भी हो सकता है।

ज्ञात हो कि गाजीपुर में जन्मे निरहुआ ने 2017 में अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्वांचल में काफी मेहनत की थी और स्टेज से उनके पक्ष में जमकर गीत गाए थे। उधर, इस लिस्ट में किरीट सोमैया का नाम न होना सभी को चौंका रहा है। सोमैया के नाम पर शिव सेना ने आपत्ति जताई थी। वह मुंबई उत्तर-पूर्व से मौजूदा सांसद हैं। उनकी छवि बेदाग मानी जाती है और कई बड़े मुद्दों को वह संसद में उठा चुके हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »