Sunday , August 2 2026
Breaking News

ताजमहल के दीदार के लिये करना होगा इंतजार, स्थानीय प्रशासन ने लिया बंद रखने का निर्णय

Share this

आगरा. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अनलॉक 2.0 के दिशानिर्देशों के अनुसार 6 जुलाई से देशभर के स्मारक और ऐतिहासिक स्थल खोले जाने हैं, लेकिन आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने ताजमहल और बाकी स्मारक को फिलहाल बंद रखने का निर्णय लिया है. आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह फैसला पुरातत्व विभाग के साथ हुई बैठक में लिया गया.

जिलाधिकारी के दफ्तर की ओर से जानकारी दी गई कि आगरा में कोरोना वायरस की वतज़्मान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर टॉम्ब सिकंदरा इत्यादि समस्त संरक्षित स्मारकों को बफर जोन मानते हुए अग्रिम आदेशों तक अभी फिलहाल ना खोले जाने का निर्णय लिया गया. जिलाधिकारी के दफ्तर के ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी ट्वीट की गई.

गौरतलब है कि रविवार को आगरा जिले में कोरोना वायरस से 15 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई है. वहीं जिले में 1,053 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुक हैं. जबकि 90 लोगों की मौत हो चुकी है. जिलाधिकारी पीएन सिंह के अनुसार जिले में इस समय 139 मरीजों का उपचार चल रहा है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »