Thursday , August 6 2026
Breaking News

बजट: यूपी में किसानों को मुफ्त पानी तो स्टूडेंट्स को टैबलेट देगी योगी सरकार

Share this

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज अपना 5वां व पूर्ण बजट सत्र 2021-22 के लिए पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ रुपए है। इस साल बजट पिछले सत्र के बजट की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट नई संभावनाओं को उड़ान देने का माध्यम बनेगा। यह बजट किसान, नौजवान, महिलाएं सभी वर्गों के विकास के लिए है। हमारा हर घर को नल और हर हाथ को काम देने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य के पहले पेपरलेस बजट के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और उनकी पूरी टीम का मैं दिल से अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है कि आज से हमारी कैबिनेट भी ई-कैबिनेट हो गई है। बजट से पहले ई-कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई थी।

मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस की बड़ी बातें

  • इस बार का बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपए का है, ये 2020-21 के बजट से 7.3% अधिक है। हर गांव को सड़क, हर गांव को डिजिटल और हर घर में नल पहुंचाया जाएगा। महिलाओं के लिए भी नई योजनाएं शुरू की गई है। महिला समार्थ्य योजना व मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना की शुरुआत की गई है। अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत टेबलेट भी देने का काम सरकार करेगी। इसका प्रावधान बजट में कर दिया गया है।
  • प्रदेश के अंदर खेल कूद के प्रोत्साहन के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है। जिस मंडल पर राज्य विश्वविद्यालय नही है वहां राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी बजट में बड़ी व्यवस्था की गई है।
  • प्रदेश सरकार असंगठित क्षेत्र के लोगों का रजिस्ट्रेशन कराएगी। 5 लाख का स्वास्थ्य कवर भी सरकार देगी। प्रदेश में व्यापारी का भी रेजिस्ट्रेशन होगा। जिसमें व्यापारी के साथ दुर्घटना होने की दशा में 10 लाख का बीमा कवर दिया गया। पुणे की नेशनल लैब की तर्ज पर प्रदेश में भी एक संस्थान का लखनऊ में बनेगा।
  • एक्सप्रेस वे पर लगातार काम हो रहा है। गंगा एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए बजट की व्यवस्था की गई है। गावों को सड़क से जोड़ने के लिए बजट में व्यवस्था की गई है। एयर कनेक्टिविटी को भी उत्तर प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर बढ़ा रही है।
  • वित्त वर्ष 2021-22 में आबकारी विभाग से 41500 करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। कुशीनगर में भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। प्रदेश में पुलिस के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अपनी सरकार का 5वां व पूर्ण बजट 2021-22 पेश किया। इस सत्र का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ (5,50,270.78 करोड़ रुपए) का है। जबकि 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। इस साल बजट 38 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »