Tuesday , August 4 2026
Breaking News

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को भाजपा से किया सावधान

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा की साजिशों से सावधान रहने को कहा। क्योंकि भाजपा साजिशों की पार्टी है। वह समाजवादी नेताओं के विरूद्ध कुछ भी साजिश कर सकती हैं। गरीबों और भूखों को दिमाग से पराजित करने की योजना भाजपा की है। इससे सावधान रहने की जरूरत है।

इतना ही नही उन्होंने ये भी कहा कि हमारी मांग तो यह है कि विकास देश के काम आए। गरीबी मिटनी चाहिए, बेकारी दूर हो और भुखमरी समाप्त हो। यही भाजपा से बुनियादी झगड़ा है। भाजपा ने देष को अनावश्यक मुद्दों पर उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के बहकावे में नहीं आना है क्योंकि भाजपा के प्रचार में उलझ गए तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बिगड़ जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि जनगणना के आधार पर सभी के लिए न्याय, अवसर, अधिकार और सम्मान की व्यवस्था होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी अपनी सरकार में विभिन्न जातियों की आनुपातिक भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेगी। सामाजिक न्याय की अवधारणा को समाजवादी ही आगे बढ़ाएंगे क्योंकि वही इसके लिए संघर्षरत रही है। समाजवादी पार्टी ने सामाजिक भागीदारी के लिए जन यात्रा शुरू की थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए पिछड़ों की बात करती है। लेकिन भाजपा पिछड़ों को और पिछड़ा बनाए रखने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति बांटो और राज करों की है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता की कोई सुनवाई नहीं। जनहित का एक भी कार्यक्रम जनता तक नहीं पहुंचा हैं। भाजपा अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है। समाजवादी पार्टी उनकी वैमनस्य की राजनीति का मुकाबला करने के लिए कटिबद्ध है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »