Thursday , August 6 2026
Breaking News

भाजपा नेता को आतंकियों ने घर में घुसकर मारी गोली

Share this

श्रीनगर। कश्मीर के हालात में फिलहाल कोई सुधार होता नजर नही आ रहा है हालांकि सुरक्षा बलों ने काफी हद तक उनको पस्त कर रखा है लेकिन इसी बौखलाहट में वो अब जहां जिसको पा रहे हैं उसी को निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा के एक नेता को उसके घर में घुसकर गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है। रात को करीब ढाई बजे उग्रवादियों ने शब्बीर अहमद भट्ट के घर में उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आतंकी मौके से फरार हो गये।

वहीं जम्मू कश्मीर की भाजपा इकाई ने शब्बीर अहमद को श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने भी अहमद की मौत पर शोक प्रकट किया। उन्होंने टवीट् किया कि वह शब्बीर की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं और इस कायराना हरकत की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं चल सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »