Thursday , August 6 2026
Breaking News

केन्द्रीय मंत्री मोदी की वाहवाही में इतना फूले, राहुल के लिए अपनी मर्यादा भूले

Share this

नई दिल्ली। देश की सियासत में कुछ नेताओं द्वारा जब-तब हद को पार किया जाना अब आम हो गया है ऐसा लगता है बस ये ही उनका काम हो गया है। इसी क्रम में अब केन्द्रीय मंत्री अश्विन चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर ऐसी ओछी टिप्पणी की है। जिससे सियासी गलियारों में हड़कम्प मच गया है। इससे पहले भी चौबे राहुल को लेकर अमर्यादित बयान दे चुके हैं।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने बेहद अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नाली का कीड़ा कह डाला। हालांकि वैसे तो लोकसभा चुनाव में भले ही अभी काफी समय बाकी हो लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान देखी जानेवाली अमर्यादित भाषा के रंग अभी से दिखने लगे हैं। चौबे के इस विवादित बयान ने राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।

दरअसल बिहार के बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे ने सासाराम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते-करते राहुल गांधी को ‘नाली का कीड़ा’ बता दिया। अश्विनी चौबे ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आकार गगन की तरह है, वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष नाली के कीड़े के समान हैं।”

इतना ही नही उन्होंने इसके साथ ही राहुल गांधी को मेंटल सिजोफ्रेनिया (एक तरह से ‘पागलपन’) के रोग के शिकार हैं। चौबे ने कहा, “इस बीमारी में रोगी दूसरों को पागल कहता रहता है। राहुल अपने आपको महान, बौद्धिक और परफेक्ट बताते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी राफेल सौदे पर झूठ बोल रहे हैं। मैं उनसे काफी आहत हूं। ऐसा वही व्यक्ति कह सकता है जो सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित है। मुझे लगता है कि उन्हें मेंटल अस्पताल में भर्ती करना चाहिए।

वहीं महागठबंधन को महाठगबंधन का नाम देते हुए चौबे ने कहा है कि ये गठबंधन बनाने वाले नेताओं को जनता की हाय लगेगी। यह कोई महागठबंधन नहीं है, बल्कि महाठगबंधन है। भारत को प्रगतिशील प्रधानमंत्री की जरूरत है और महान और प्रगतिशील भारत बनाने के लिए पूरा देश एक है। इसलिए हम भी एक हैं। हम एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »