Tuesday , August 4 2026
Breaking News

मोदी सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ, मजदूरों और किसानों ने किया विशाल प्रदर्शन

Share this

नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनावों से पहले आज एक बार फिर किसानों और मजदूरों द्वारा कई अहम मुद्दों को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन कर मार्च निकाला। किसानों का ये मार्च रामलीला मैदान से शुरू होकर संसद तक पहुंचा। इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बूढ़े शामिल हैं। इस रैली को मजदूर किसान संघर्ष मार्च का नाम दिया गया है।

हालांकि किसानों के इस मार्च के चलते राजधानी की कई सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते लोगों को भारी दिक्‍कतों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं जबकि मार्च में शामिल किसानों ने कहा है कि चुनाव के बाद सरकार अपने वायदों को भूल गई है। गरीब, किसान और मजदूरों का शोषण अब भी जारी है। सरकार को इनके कल्याण के लिए अपनी नीतियों को बदलना चाहिए।

इसके साथ ही रैली के आयोजकों ने बताया कि किसान-मजदूर रैलियों के माध्यम से देश में किसान और मजदूरों की बदहाली के मुद्दे लगातार उठाए जाते रहेंगे और इसकी शुरुआत बुधवार को रामलीला मैदान की रैली से की जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »