Tuesday , August 4 2026
Breaking News

विवेक हत्याकांड पर बोले अखिलेश CM योगी दें इस्तीफा

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इस हत्याकांड के बाद योगी आदित्यनाथ को CM पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इतना ही नही बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि उप्र में पुलिस ने एक आम आदमी की हत्या कर के साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार में ‘एनकाउंटर’ की हिंसात्मक संस्कृति कितनी विकृत हो गई है। एक मल्टीनेशनल कम्पनी के एम्पलॉई के मारे जाने से अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की निगाह में भी प्रदेश की छवि विकृत हुई है।

अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार को असंवेदनशील रवैया छोड़कर तत्काल मृतक की पत्नी के लिए सरकारी नौकरी व बच्चियों के भविष्य के लिए 5 करोड़ की आर्थिक मदद की लिखित घोषणा करनी चाहिए। परिवार की जिम्मेदारी क्या होती है, ये बात परिवारवाले ही जानते हैं। दुख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार न रोकने पर सिपाही द्वारा गोली मारने से कार सवार की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार को तड़के एक मोबाइल कम्पनी के कर्मचारी विवेक तिवारी, कार से अपनी एक महिला सहयोगी को छोड़ने उसके घर जा रहे थे।

तभी चेकिंग कर रहे सिपाहियों ने उनको रुकने का इशारा किया और उनके न रुकने पर पुलिस ने उन पर गोली चला दी। उन्होने बताया कि गोली लगने से विवेक कार पर नियन्त्रण नहीं रख सका और उसकी कार अंडरपास से टकरा गई। पुलिस के अनुसार घायल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां अधिक रक्तस्त्राव होने के कारण मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवेक तिवारी की ठुड्ढी में गोली लगने की पुष्टि हो गई है। गोली गर्दन व सिर के बीच में फंसी थी जिसके कारण अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक की महिला सहयोगी की प्राथमिकी के आधार पर कि गोमतीनगर थाने में सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक सिपाही प्रशान्त चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »