Thursday , August 6 2026
Breaking News

मायावती ने दी चेतावनी- बीजेपी सरकार खामियाजा भुगतने को हो जाए तैयार

Share this

लखनऊ। बसपा सुप्रीमों मायावती ने आज दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए चेतावनी के लहजे में कहा कि सरकार अब खामियाजा भुगतने को रहे तैयार क्योंकि किसानों की आय दोगुना करके अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली भाजपा सरकार निहत्थों पर लाठियां बरसा रही है और आंसू गैस के गोले दगवा रही है।

इतना ही नही मायावती ने कहा कि किसान गांधी जयंती पर गांधी स्थल पर जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की गरीब व किसान-विरोधी गलत नीतियों से समाज का हर वर्ग काफी दुखी व पीड़ित है। खासकर किसान वर्ग के लोग इस सरकार में कुछ ज्यादा ही संकट झेल रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने उनकी समस्याओं का अगर सही समाधान किया होता तो उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के किसानों को आज दिल्ली में पुलिस की लाठी का शिकार होकर मुसीबत व जिल्लत नहीं झेलनी पड़ती।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में किसानों पर पुलिस बर्बरता व ज्यादती की घटनाओं से समाज के लोगों का गुस्सा फूट चुका है। इतना ही नहीं बल्कि भाजपा सरकारों ने किसानों की कर्ज माफी की घोषणा सिर्फ धोखा साबित हुई है। राज्य सरकारों के कर्ज माफी के वादों से किसानों का कोई भला नहीं हुआ। भाजपा सरकार से किसान काफी दुखी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »