Thursday , August 6 2026
Breaking News

शिवपाल बोले- पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का नाम नोट करके रखें समय आने पर उनको…..

Share this

इटावा।  समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव ने अपने बड़े भाई और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है।  उन्होंने कहा कि जब गांधी की हत्या हो सकती है तो नेताजी कहां।  कुछ लोग नेताजी को बहकाने में लगे हैं, लेकिन उसके बावजूद उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा।  इटावा में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि आज हर तरफ लूट ही लूट मची हुई है।

उन्होंने कहा कि चाहे पुलिस हो या फिर प्रशासनिक अधिकारी सब आम आदमी को लुटने में लगे हुए हैं। पुलिस थानों का तो हाल इतना बुरा है कि जिसकी कोई सीमा नहीं है।  अगर शिकायत करने के लिए कोई थाने जाता है तो उसका कोई भी काम बिना पैसे लिए नहीं होता।  किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के पास अगर कोई पीड़ित मदद के लिए जाता है तो उसको ऐसे भगा दिया जाता है जैसे वह अछूत हो।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनादर और अन्याय करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का नाम नोट करके रखें समय आने पर उनको सबक सिखाया जाएगा।  समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन इसलिए किया है ताकि उपेक्षित वंचित और मुख्यधारा से अलग लोगों को सम्मान मिल सके। ऐसे लोग हमारे सेक्युलर मोर्चे से जुड़े उनको हमारे यहां पूरा सम्मान और न्याय मिलेगा।

इसके अलावा शिवपाल ने कई एलान किए। उनका सबसे बड़ा दावा है कि सेकुलर मोर्चा के बिना 2019 में किसी भी दल की सरकार नहीं बन सकती है। उन्होंने आने वाले समय में समाजवादी पार्टी को समर्थन पर विचार करने की बात भी कही। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपेक्षित और उपेक्षित लोगों का है सेकुलर मोर्चा। मोर्चा आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। नेता जी का आशीर्वाद है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने एलान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर मोर्चा के प्रत्याशी उतरेंगे। सेकुलर मोर्चा के बिना 2019 में सरकार बनाना भी किसी दल के लिए संभव नहीं होगा। उनकी बातों से साफ हुआ कि सपा से रिश्ते कायम रखने के लिए अभी संभावनाएं बची हुई हैं। वे इस बीच कई कार्यक्रमों में पहुंचे और समर्थकों से मिलकर बातचीत करते रहे। सेकुलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव प्रदेश के कई क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »