Thursday , August 6 2026
Breaking News

नीतू सिंह की सिर्फ सास नहीं बेस्ट फ्रेंड थीं कृष्णा राज कपूर

Share this

अपनी सास कृष्णा राज कपूर की अंत्येष्टि में न पहुंच सकीं अभिनेत्री नीतू सिंह का कहना है कि उनकी (कृष्णा) हमेशा उनके दिल में खास जगह रहेगी. नीतू अपने पति ऋषि कपूर के साथ उनके इलाज के लिए अमेरिका में हैं, इसलिए वह सोमवार को कृष्णा की अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो सकीं.

उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कृष्णा के साथ उनकी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, उनका मेरे जीवन पर बड़ा प्रभाव रहा है. मैं उनकी सौम्यता, बुद्धिमता, उदारता और गर्मजोशी की प्रशंसक हूं. वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगी. उनके जैसा कोई नहीं है. सबसे अच्छी इंसान, प्यारी, सबसे अच्छी दोस्त.

दोनों के बीच गहरा रिश्ता था और वे अकसर छुट्टियों पर साथ यात्रा करती थीं.अभिनेत्री ने जुलाई में पेरिस में अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें कृष्णा, ऋषि और उनके बच्चे रणबीर और रिद्धिमा कपूर साहनी, दामाद भारत साहनी और भतीजी समारा भी शामिल हुए थे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »