Thursday , August 6 2026
Breaking News

123 करोड़ की जूती बेच रहा है लग्जरी ब्रांड, जानिए खासियत

Share this

कपड़ों से लेकर जूतों तक, अधिकतर लोग ब्रांडेड चीजें पहनना पसंद करते है क्योंकि इनसे स्टेंडड ही कुछ मिलता है। वैसे तो कई फैशन ब्रांड हैं जो अपने प्रॉडक्ट्स की बिकरी लाखों में करते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसे ब्रांड के बारे में बताने जा रहे है जिसने करोड़ों का फुटवियर लॉन्च किया है और खूब चर्चा में है। चलिए जानते है उस फुटवियर की खासियत और कीमत।

– ब्रांड ‘जदा दुबई’ ने बनाई सबसे महंगी फुटवियर 
इस जूती की जोड़ी यूएई के ब्रांड जदा दुबई (Jada Dubai) ने वहां के पैशन ज्वेलर्स (Passion Jwellers) के साथ सहयोग करके बनाई है। इस जूती को बुधवार को 7 स्टार होटल बुर्ज अल अरब में इसे पेश किया गया। बता दें कि ये जूती का जोड़ा एक प्राइवेट जेट और फरारी से भी महंगा है।

– जूती डिजाइन करने में लगे 9 महीने

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दुबई में दुनिया की सबसे महंगी जूती हीरों तथा असली सोने की बनी है। महंगाई के साथ-साथ इस जूती की खासियत है इसकी चमक। जिसे डिजाइन करके बनाने में पूरे 9 महीने लगे।

– 123 करोड़ है फुटवियर की कीमत

इस जूती को ‘पैशन डायमंड शू’ (Passion Diamond Shoe) नाम दिया गया है। बता दें कि इस जूती की चौंकाने वाली कीमत 6.24 करोड़ दिरहम या 1.7 करोड़ डॉलर है। भारतीय मुद्रा के अनुसार यह कीमत लगभग 123 करोड़ बनती है। फुटवियर की खासियत है कि सोने की बनी इस डिजाइनर जूती में सैकड़ों 15 कैरेट के हीरे लगे हैं। कुल मिलाकर इस जूती में 236 हीरे जड़े गए हैं। इसके अंदर कंपनी के बने लोगो भी सोने के ही बनाए गए हैं।

– लॉन्च के मुताबिक बना फुटवियर का साइज 
फिलहाल इस जूती का साइज लॉन्च के अनुसार बनाया गया है। ये एक स्टैंडर्ड साइज 36 रखा गया है। हालांकि, लोग इसे अपने साइज के अनुसार ऑर्डर भी कर सकते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »