Thursday , August 6 2026
Breaking News

सरकार ने बखूबी वादा निभाया, कल्पना तिवारी को ओएसडी बनाया

Share this

लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को ओएसडी के पद पर नियुक्ति कर दी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक डा. नीरज बोरा, डीएम, नगर आयुक्त की मौजूदी में विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी को न्यू हैदराबाद स्थित आवास पर नगर निगम में ओएसडी पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कल्पना तिवारी ने जिस पर हस्ताक्षर किए। ओएसडी पद की पे स्केल 56100 से 1,77,500 है।

गौरतलब है कि लखनऊ के गोमती नगर में देर रात विवेक तिवारी की सिपाही प्रशांत चौधरी ने हत्या कर दी थी। इसके बाद से यूपी सरकार लगातार कल्पना का समर्थन कर रही है। मुआवजे के साथ ही सरकार ने कल्पना तिवारी को नगर निगम में ओएसडी बनाए जाने का आश्वासन दिया था।

विवेक तिवारी हत्याकांड की अभी भी जांच की जा रही है। आरोपी सिपाहियों को बर्खास्त कर जेल भेजा जा चुका है। कल्पना तिवारी ने सरकार से मिल रही मदद पर संतुष्टि जाहिर की थी। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या सहित कई मंत्री और विधायक हादसे के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी। प्रदेश सरकार ने विवेक तिवारी की बेटियों की शिक्षा व भविष्य के लिए पांच-पांच लाख रुपये की भी मदद की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »