Monday , August 3 2026
Breaking News

फिर रफ्तार बनी 4 लोगों का काल, पांच गंभीर हालत में पहुंचे अस्पताल

Share this

लखनऊ। रोज ही तमाम भीषण हादसों को देखने के बाद भी लोग उनसे सबक न लेने की कसम खा चुके हैं जिसकी बानगी है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते रोज ही नए हादसों मे लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और असमय काल के मुह में समा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आ रही इनोवा कार की अज्ञात ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक रहा, कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गये। कार में सवार नौ लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए आगरा और फिरोजाबाद अस्पताल में भेजा गया है।

दरअसल ये हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पास हुआ। सुबह पांच बजे हुये इस हादसे को जिसने भी देखा, रूह कांप उठी। इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। महिलायें और पुरुष खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो महिला सहित एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनोवा सवार पांच अन्य घायलों को उपचार के लिये आगरा और फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »