Thursday , August 6 2026
Breaking News

लड़की पर पिस्टल तान आशीष ने की हद पार, अब लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस करने उसे गिरफ्तार

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में असलहा लाइसेंस के नियमों में शिथिलता की है जिससे एक बार फिर असलहे के लिए भारी संख्या में अर्जियां आने लगी हैं। लेकिन वहीं इसका दूसरा पहलू भविष्य के गंभीर परिणामों को भी दर्शाता है। दरअसल हाल ही में दिल्ली के हयात होटल में एक रसूखदार खानदान के साहबजादे ने जिस फिल्मी अंदाज में अपनी पिस्तौल तान कर एक लड़की को धमकाया वो लोगों को मिलते जा रहे असलहों के खतरों को साफ तौर पर जाहिर करता है।

गौरतलब है कि हाल ही नई दिल्ली के होटल हयात में पिस्टल निकालकर लड़की को धमकाने वाले बसपा के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ पुलिस भी उसकी धरपकड़ के लिए उसके आवास के आसपास मुस्तैद है।  आशीष पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा और मौजूदा विधायक रितेश पांडेय का भाई है। वायरल हुए एक वीडियो में उसकी गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।

बताया जाता है कि वायरल हुए उक्त वीडियो में देख सकते हैं कि एक 5 सितारा होटल के बाहर पिस्टल निकाल कर आशीष एक लड़की के पास जाता है और उसे धमकी देता है। इस दौरान एक-दो लोग उसका बीच-बचाव करते हैं। आशीष के साथ मौजूद एक लड़की उसे किसी तरह गाड़ी में लेकर आती है। वह फिर भड़ककर उतरने लगता है लेकिन लड़की उसे रोक लेती है।

दिल्ली के आरके पुरम थाने में पुलिस ने आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस मंगलवार को लखनऊ पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली ने लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर संतुष्टि अपार्टमेंट में आशीष के फ्लैट पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »