Thursday , August 6 2026
Breaking News

जासूसी का आरोपी एक और गददार, मेरठ से किया गया गिरफ्तार

Share this

नई दिल्ली। भारतीय सेना और तमाम सुरक्षा से जुड़े संस्थानों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी बड़ी तेजी से अपना जाल बिछाती जा रही है जिसके तहत वो उनसे जुड़े कर्मियों का अपने जाल में फंसा कर तमाम सीक्रेट जानकारियां हासिल करती है। हाल ही में कई मामले सामने आने के बाद अब उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में सेना का एक जवान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि जनपद मेरठ में भारतीय सेना की सिग्नल कोर में तैनात एक जवान को जासूसी के आरोप में मेरठ छावनी से गिरफ्तार किया गया है। जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है।खुफिया विभाग की टीम ने जवान को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जिसमें कई अहम जानकारियां हासिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि उस पर पाकिस्तान के लिए जानकारी जुटाने और साझा करने का आरोप है।

बताया जाता है कि उक्त जवान उत्तराखंड का रहने वाला है। वह दस साल से भारतीय सेना में है। और हाल के तकरीबन 10 महीनों से से वो लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों से बातचीत कर रहा था। इसके अलावा जवान की पाकिस्तान के फोन नंबरों पर भी बात हुई है। साथ  जवान ने व्हाट्स एप पर सैन्य दस्तावेज साझा किए हैं। आर्मी इंटेलिजेंस को तीन माह पहले जवान के कारनामों की भनक लगी थी। जिसके बाद उस पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

ज्ञात हो कि  ‘सिग्नल कोर’  सेना को बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। जिसके पास सेना की तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होती हैं। गिरफ्तार किया गया जवान इसी कोर में तैनात था। जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। हालांकि मेरठ छावनी में ऐसा पहली बार है जब किसी जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »