Thursday , August 6 2026
Breaking News

ऐमजॉन फेस्टिवल सेल फिर होगी शुरू, इस बार 90% तक की छूट

Share this

नई दिल्ली! ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही ऐमजॉन ने दूसरी बंपर सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इसे Wave 2 का नाम दिया है. ‘वेव 2’ सेल 24 अक्टूबर को रात 12 बजे से शुरू होकर 28 अक्टूबर को 11:59pm तक चलेगी.

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सेल में शाओमी के रेडमी 6A स्मार्टफोन के लिए हर रोज दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी. कंपनी ने अपने प्रेस नोट में बताया है कि इसमें भारत के कुछ चुनिंदा सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध होंगे.

90 पर्सेंट तक की छूट-ऐमजॉन के फैशन प्रॉडक्ट्स पर 90 पर्सेंट तक की छूट के साथ 15 पर्सेंट का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जाएगा. वहीं होम और किचन के प्रॉडक्ट्स पर 80 पर्सेंट तक के डिस्काउंट के साथ 10 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा. टीवी पर 60 फीसदी और बाकी अप्लायंस सहित अन्य चीजों पर 80 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है. बात की जाए, कैशबैक ऑफर्स की तो आईसीआईसीआई और सिटी बैंक के कस्टमर्स को 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा.

इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे.  हर बार की तरह कंपनी इस सेल में भी स्मार्टफोन, टीवी, अप्लायंस, फैशन, घर के सामानों समेत कई प्रॉडक्ट्स पर बंपर ऑफर देने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा फायर टीवी स्टिक और एको 3rd जेनरेशन जैसे ऐमजॉन प्रॉडक्ट्स पर भी डिस्काउंट दिया जाएगा.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »