Thursday , August 6 2026
Breaking News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही मंदिर और मुसलमानों को लेकर बड़ी बात

Share this

लखनऊ। देश में चुनाव का मौसम आये और राम मंदिर मुद्दा न गर्माये ऐसा मुश्किल ही नही बल्कि नामुमककिन सी बात है। जिसकी बानगी है कि हाल के कुछ वक्त से फिर से मंदिर मुद्दा कुछ इस तरह से गर्माने लगा है कि हर किसी का इसको लेकर कुछ न कुछ बयान आने लगा है। इसी क्रम में अब केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर जरूर बनना चाहिए।

गौरतलब है कि उन्होंने कहा कि यह मुद्दा कैंसर की दूसरी स्टेज की तरह है। क्योंकि राम मंदिर नहीं बना तो यह लाइलाज हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में हर कानून के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता है। इसके साथ ही कहा कि भारत के मुसलमान भी राम के वशंज हैं।

दरअसल गिरिराज सिंह बागपत में जनसंख्या नियंत्रण कानून के संबंध में रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस रैली में कई जिलों से लोग पहुंचे।  जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बने तो हर समाज के लोग इससे लाभान्वित होंगे।

वहीं फाउंडेशन के कार्यालय शनिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट से भारत संसाधन और सामाजिक संकट की ओर अग्रसर है। शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू न हुआ तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि निरंतर चार साल से संगठन देशभर में डीएम, विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। सांसदों से भी प्रधानमंत्री के लिए ज्ञापन भेजे हैं। 125 सांसदों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपा। जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए बागपत शहर के एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान में आज जनसंख्या नियंत्रण कानून रैली की गई।

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, महासचिव धर्मेंद्र धामा, कपिल बंसल मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »