Wednesday , August 5 2026
Breaking News

बेखौफ लुटेरों ने कैशियर की हत्याकर लूटे 10 लाख, एक हंसते-खेलते परिवार के सपने हुए खाक

Share this

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में बेखौफ लुटेरों ने तमाम सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए आज एक गैंस एजेंसी के कैशियर से लाख रूपया लूटते हुए उसे गोली मार दी। इतना ही नही सरेआम वो वारदात को अंजाम देते हुए असलहा लहराते अपनी माटरसाइकिल पर बैठ फरार हो गए। वहीं कैशियर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

गौरतलब है कि गोमती नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा की विभूतिखंड शाखा के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बिहारी गैस सर्विस के कैशियर श्याम सिंह की गोली मार मार दी और कर सरेआम 10 लाख रुपए लूट बीच सड़क पर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। वहीं जब लोग घायल कैशियर को अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि संभवतः रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वहीं जबकि इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में आईजी सुजीत पाण्डेय, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एएसपी अनूप सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक और आस पास लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमें एक फुटेज में बाइक पर बदमाश दिखे हैं। एक बदमाश हेलमेट पहने था जबकि पीछे बैठा बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था।

बताया जाता है कि विनीत खंड-2 में रहने वाले श्याम सिंह हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की बिहारी गैस सर्विस में कैशियर थे। वह अक्सर एजेन्सी का रुपया बैंक में जमा करने जाते थे। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्याम सिंह बैंक के पास ही थे। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और कुछ समझने से पहले ही एक बदमाश ने श्याम सिंह को गोली मार दी। श्याम का संतुलन बिगड़ा और वह बाइक से गिर पड़े।

वहीं इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने रुपयों भरा बैग लिया और फरार हो गए। गोली लगते ही वहां पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों की मदद से श्याम सिंह को लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ज्ञात हो कि अभी दो दिन पूर्व ही करवाचौथ पर्व पर अपने जिस पति के दीर्घजीवी होने की कामना की थी। आज उसी की मौत की खबर सुन श्याम सिंह की पत्नी अस्पताल पहुंची और पति का शव देखते ही बेसुध हो गई। किसी तरह लोगों ने उसे सम्भाला। वहीं पूरे घर-परिवार में घटना की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। हालांकि एसएसपी कलानिधी नैथानी का मानना है कि जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »