Monday , August 3 2026
Breaking News

किस्मत कहें या बिजनेस की नाकाबिलियत, जो घटती जा रही है अनिल अम्बानी की मालियत

Share this

नई दिल्ली। इसे किस्मत कहें या फिर बिजनेस की नाकाबिलियत कि मरहूम धीरू भाई अम्बानी की दो औलादों में से एक का कारेबार नित नई ऊचाईयों पर जा रहा है वहीं दूसरे का सब कुछ डूबता नजर आ रहा है। जी! मौजूदा वक्त में ऐसी ही कुछ है अनिल अम्बानी की हालत।

अगर खबरों की मानें तो भारत के 50वें सबसे अमीर अनिल अंबानी की दो कंपनियों के बैंक खातों में लगभग 19 करोड़ रुपये ही मौजूद हैं। ये कंपनियां रिलायंस टेलीकॉम और उसकी इकाई रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड हैं। इन दोनों ही कंपनियों के कुल 144 बैंक खाते हैं, जिनमें रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के कुल 119 बैंक खाते हैं और इन खातों में कुल 17.86 करोड़ रुपये हैं।

वहीं, दूसरी कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के कुल 25 बैंक खाते हैं और इन खातों में कंपनी के मात्र 1.48 करोड़ रुपये ही जमा हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन की ओर से दायर किए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान ये जानकारी इन दोनों कंपनियों ने खुद दी है।

जबकि  इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन कंपनी ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड पर लगभग 230 करोड़ रुपये का बकाया होने का दावा किया है। दोनों कंपनियों ने पिछले महीने ही अदालत में इससे संबंधित ऐफिडेविट जमा किया था और बैंक विवरण देने के लिए कुछ समय मांगा था।

ज्ञात हो कि रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने पिछले साल दिसंबर में ही अपनी वायरलेस सेवा को बंद कर दिया था। इकोनॉमिक टाइम्स की जानकारी के मुताबिक, अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन ने इसी सिलसिले में अनिल अंबानी की दोनों कंपनियों पर समझौते से बाहर निकलने का शुल्क (एग्जिट फी) और सेवा शुल्क के रूप में लगभग 230 करोड़ रुपये की मांग की है। अब रिलायंस कम्यूनिकेशंस को समझौते से बाहर निकलने के लिए शुल्क चुकाने पड़ेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »