Wednesday , August 5 2026
Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत 43 घायल

Share this

लखनऊ। रफ्तार और लापरवाही के चलते आज आगरा-एक्सप्रेस वे पर एक बस के बेकाबू होकर पलट जाने से एक बच्ची  की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस पलटते ही चीख पुकार की गूंज से हाईवे पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना इटावा जिले के थाना चौबिया की है। यहां यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर पलट गयी। बस में 60 यात्री सवार थे और सभी दिवाली का त्यौहार मनाने घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गयी।  इस घटना में घायल हुए 43 लोगों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस गुड़गांव से बिहार मधुबनी जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »