Thursday , August 6 2026
Breaking News

WhatsApp पर विवादित पोस्ट के चलते ग्रुप एडमिन किया गया गिरफ्तार

Share this

लखनऊ। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो और संदेश कब किसकी मुसीबत बन जायें कोई नही जानता हालांकि इस संबंध में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। लेकिन बावजूद इसके भी लोगों की जरा सी असावधानी बन जाती है उनकी परेशानी। ऐसा ही कुछ अब प्रदेश के जनपद बागपत में सामने आया है जिसके चलते ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के जपनद बागपत में जोश नाम से चलाए जा रहे वॉट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में एडमिन नईम को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से गिरफ्तार किया गया है। हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने दोघट थाने में इस ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

वहीं इस सिलसिले में नईम ने बताया कि उसे एक लिंक के माध्यम से इसमें जोड़ा गया। उसे थोड़ी देर पहले ही ग्रुप एडमिन बनाया गया था। नईम ने इस ग्रुप में उन लोगों को भी जोड़ लिया, जिनको वह जानता था। ग्रुप में पाकिस्तान से जुड़े वीडियो, फोटो और कमेंट्स आने शुरू हो गए। ग्रुप में हिंदुस्तान के फोटो आदि को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट भी आने लगी। इसके बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के लोगों में पोस्ट वॉर शुरू हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »