Thursday , August 6 2026
Breaking News

ताजमहल में रोज पांच वक्त की नमाज के ऐलान से मामला गर्माया, बजरंग दल ने करी गिरफ्तारी की मांग

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में नमाज को लेकर मामला गर्माता ही जा रहा है। दरअसल कल जुमे की नमाज के बाद वहां मौजूद तमाम मुस्लिम समाज के लोगों ने एक बड़ा एलान कर मामले को गर्मा दिया है। दरअसल उन्होंने अब से ताज में रोज पांच वक्त की नमाज पड़े जाने के एलान के साथ इस बाबत एक प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजने का फैसला भी लिया है।

गौरतलब है कि  एएसआई ने कुछ दिनों पहले ताजमहल में रोज की नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तब से इसका विरोध शुरू हो गया। एक दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिद में प्रतिबंध के बाद भी नमाज अदा कर ली। शुक्रवार को समाज के लोगों ने पहले नमाज अदा की। उसके बाद कांग्रेस के शहर कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन ने वहीं पर रोज पांचों वक्त की नमाज अदा करने का ऐलान भी कर दिया। सभी लोगों ने इसका समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि ताज में 450 साल से पांचों वक्त की नमाज होती रही है। उसके बाद एएसआई ने इस तरह से प्रतिबंध क्यों लगा दिया। पांचों वक्त की नमाज के संबंध में निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव से केंद्र सरकार को भी अवगत करा दिया जाएगा।

वहीं जबकि राष्ट्रीय बजरंग दल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ताज में नमाज अदा करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। दल के विभाग अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि शनिवार को कार्यकर्ता अधीक्षण पुरातत्वविद को ज्ञापन देंगे। इन लोगों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। यदि एक हफ्ते के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो दल ताजमहल में आरती करेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »