Tuesday , August 4 2026
Breaking News

अभिनेत्री नफीसा अली को हुआ कैंसर

Share this

बॉलीवुड एक्ट्रैस नफीसा अली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वह कैंसर (Cancer) से जूझ रही हैं. इस वक्त वह कैंसर की तीसरी स्टेज पर पहुंच चुकी हैं. बता दें कि इसके पहले इरफान खान, सोनाली बेंद्रे और आयुष्मान खुराना की पत्नी भी कैंसर से जूझ रही हैं.

नफीसा ने सोनिया गांधी के साथ एक फोटो शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अभी-अभी अपनी खास दोस्त से मुलाकात की… उसने मुझे कैंसर से लड़ने के लिए शुभकामनाएं दी.’ बता दें कि नफीसा ने अमिताभ बच्चन के साथ ‘मेजर साब’, ऋतिक रोशन के साथ ‘गुजारिश’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »