Friday , August 7 2026
Breaking News

एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में नोएडा के दो कारोबारियों की मौत

Share this

लखनऊ। आज फिर रफ्तार और लापरवाही प्रदेश के जनपद कन्नौज में दो लोगों का काल बन गई। दरअसल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक गाय को बचाने में कार पलट गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग जख्मी हो गए। इनमें दो की मौत हो गई। मरने वाले दोनों लोग नोएडा के कारोबारी हैं, जबकि हादसे में बचे लोग मेरठ के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि जनपद कन्नौज में एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा ठठिया के पास हुआ। बताया जा रहा है मेरठ निवासी समर्थ व विजयपाल लखनऊ से नोएडा जा रहे थे। उनके साथ कार में नोएडा के 120-1 सीएम 1, सुपर सेक्टर टाउन 74 नोएडा निवासी आशुतोष गोयल और  चन्द्रशेखर शर्मा  भी थे। एक्सप्रेस-वे पर ठठिया क्षेत्र में सामने एक गाय आ गई। गाय से बचने के लिए रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नोएडा निवासी आशुतोष गोयल और चन्द्रशेखर शर्मा की मौत हो गई। मेरठ निवासी दोनों युवक समर्थ और विजयपाल घायल हुए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »