Wednesday , August 5 2026
Breaking News

हादसों में पूर्व कांग्रेस विधायक समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत, भाजपा MLA बाल बाल बचे

Share this

लखनऊ। प्रदेश में रफ्तार और लापरवाही का कहर लगातार जारी है जिसके चलते खूनी होती सड़कों पर चलते हुए कोई नही जानता कि कब उसकी बारी है। प्रदेश में आज हुए अलग-अलग हादसों में जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि भाजपा के एक विधायक हादसे में बाल बाल बचे।

गौरतलब है कि आज प्रदेश के जनपद  कन्नौज के तिर्वा में गुरुवार को एक सड़क हादसे में कार सवार पूर्व विधायक कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गयी। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।  बताया जाता है कि इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सुखसेनपुर गांव निवासी कुंवर योगेंद्र प्रताप सिंह (91) अपनी कार से तिर्वा जा रहे थे। कार को गांव के प्रमोद कुमार चला रहे थे।

वहीं जब उनकी कार तिर्वा – इंदरगढ़ के बीच आगौस गांव के सामने नीलगाय से टकरा गई। हादसे में पूर्व विधायक व चालक दोनों जख्मी हो गए। जिस पर वहां मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पूर्व विधायक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल चालक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।

इसके साथ ही प्रदेश की राजधानी से सटे जनपद उन्नाव में भी आज बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया जब जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे में मृतकों के शव क्षतविक्षत होने से उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  हादसे का शिकार हुई बाइक में कानपुर का नंबर पड़ा है। साथ ही एक आधार कार्ड मिला है जिसमें बर्रा का पता लिखा है। पुलिस द्वारा उक्त पते पर संपर्क किया जा रहा है।

इसके अलावा आज ही प्रदेश के जनपद गोंडा में मोतीगंज क्षेत्र के दनौवा गांव के पास बुधवार देर शाम को एक स्कार्पियो चालक ने गौरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रभात वर्मा की गाड़ी में ठोकर मार दी। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही डायल 100 पीआरवी टीम के साथ ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »